{"_id":"5cdc80f1bdec22072f09fdd8","slug":"91557954801-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश खाकर गिरा युवक, प्रियंका ने रोड शो रोक कर हालचाल पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश खाकर गिरा युवक, प्रियंका ने रोड शो रोक कर हालचाल पूछा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान तीन से चार बार अपना काफिला रोका और वाहन से नीचे उतर गईं। माना जा रहा है कि आम लोगों से घुलने-मिलने और अपनापन दिखाने के लिए ही नहीं, समस्याएं समझने के लिए भी उन्होंने ऐसा किया।
पहली घटना तब हुई, जब महामना मालवीय की प्रतिमा से रोड शो के रविदास गेट की ओर बढ़ने पर भीड़ में शामिल लोगों के बीच खड़ा एक युवक गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ा। प्रियंका की नजर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और युवक के पास पहुंची। एसपीजी की मदद से युवक को उठाया गया। युवक बीएचयू के एक प्रोफेसर का बेटा है और उसे ब्लड प्रेशर की समस्या है।
होश में आने पर प्रियंका ने युवक का हालचाल पूछ कर उसे अस्पताल भेजने को कहा। हालांकि काफिले में शामिल जिला प्रशासन के अफसर ने अपने वाहन से युवक को अस्पताल भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर मौके पर मौजूद एक व्यक्ति युवक को स्कूटी से अस्पताल ले गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि संबंधित अधिकारी की तस्दीक कराई जाएगी और जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी घटना लंका से अस्सी की तरफ काफिला मुड़ते ही कुछ लोग उन्हें असि पुलिया पर बोतल में गंदा पानी लेकर प्रदर्शन करते दिखे। इस पर प्रियंका ने वाहन से उतर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंच गईं। लोगों ने बोतल में भरे पानी को दिखाते हुए असि नदी की पौराणिकता और मौजूदा स्थिति के बारे में बताया। उन लोगों के साथ प्रियंका नदी के समीप गईं और नाले में तब्दील हो चुकी नदी की स्थिति देखी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह नदी के पुराने व पूर्ण स्वरूप के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। जब भी बड़े नेता इस मार्ग से गुजरते हैं तो नदी की खस्ता हालत को लोगों की नजर में आने से बचाने के लिए पुलिया को चांदनी या पर्दों से घेर दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भी यही किया गया था। इस बार भी पर्दे लगाए गए थे पर प्रदर्शन की वजह से इसे छिपाया नहीं जा सका।
भदैनी में हुई घटना में भदैनी पर कांग्रेस की महिला विंग की ओर से स्वागत के लिए देव स्वरूपों में खड़े बच्चों को देखकर प्रियंका खुद को रोक नहीं सकीं और उनके बीच पहुंच गई। शिव, राम-सीता, कृष्ण, भारत माता के स्वरूपों ने उत्साहित होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। कुछ दूर पर ही पूर्व महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस मोहन प्रकाश की मौजूदगी में दंडी स्वामी के समूह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को आशीर्वाद दिया तो वहीं एक दल ने शंखनाद व मंत्रोच्चार किया।