फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शोध के लिए अपना रास्ता खुद बनाने की जरूरत

शोध के लिए अपना रास्ता खुद बनाने की जरूरत

Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
शोध के लिए अपना रास्ता खुद बनाने की जरूरत
वाराणसी। बीएचयू विज्ञान संस्थान में पांच दिवसीय संगोष्ठी के पहले दिन विज्ञान और तकनीक से जुड़े नए आयामों की चर्चा हुई। रसायन विज्ञान विभाग में प्रो. एचएस जोशी हाल में आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जाने माने वैज्ञानिक भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव ने छात्रों को नए विषय पर शोध के लिए आगे आने का आह्वान किया। विज्ञान के क्षेत्र में पूर्व, वर्तमान और भावी योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रो. राव ने कहा कि शोध का मार्ग खुद तलाशना चाहिए न कि छात्रों को अपने शोध का विषय खुद चुनना चाहिए न कि दूसरों पर निर्भर रहना चाहिए।
विज्ञापन

संगोष्ठी के बाद बातचीत में प्रो. राव ने कहा कि अब समय वह आ गया है कि विज्ञान में सर्वश्रेष्ठता वाला देश ही दुनिया पर राज करेगा। कहा कि केवल आर्थिक मजबूती से ही देश का विकास संभव नहीं है, इसके लिए बौद्धिक रुप से सुदृढ़ रहने की जरूरत है। युवाओं को तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी नई-नई जानकारियां हासिल कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने का आह़्वान किया, इसके लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीक का लाभ उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed