फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मल्टी लेवल पार्किंग की मिलेगी सौगात, शिलान्यास आज

मल्टी लेवल पार्किंग की मिलेगी सौगात, शिलान्यास आज

Fri, 01 Mar 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग की मिलेगी सौगात, शिलान्यास आज
वाराणसी। कचहरी पर मल्टी लेवल पार्किंग को शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसका पैसा भी शासन ने जारी कर दिया है। शुक्रवार को मल्टी लेवल पार्किंग का शिलान्यास होगा। बनारस में बनने वाला इस तरह का यह पहला मल्टी लेवल पार्किंग होगा। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद इसका निर्माण कराएगा। सर्किट हाउस के अंदर लाट शाही शहीद बाबा मजार के सामने अंडर ग्राउंड दो मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। शहरी उत्तरी विधायक इसका शिलान्यास करेंगे। करीब 3000 वर्गमीटर में बनने वाले इस मल्टी लेवल पार्किंग में 150 चार पहिया व इतनी ही दो पहिया वाहन खड़े होंगे। 20 करोड़ की लागत से बनने वाली यह पार्किंग 13 महीने में बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन

यहां भी है प्रस्तावित
1- टाउनहाल - अनुमानित लागत-53.48 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-12926 वर्गमीटर, पार्किंग का क्षेत्रफल-14000 वर्ग मीटर, फ्लोर-दो
2- तांगा स्टैंड - अनुमानित लागत-11.16 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-532.74 वर्ग मीटर, पार्किंग का क्षेत्रफल-1788 वर्ग मीटर व फ्लोर-तीन
3- मच्छोदरी स्कूल - अनुमानित लागत - 9.52 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-4598.53 वर्ग मीटर, पार्किंग का क्षेत्रफल-2274 वर्ग मीटर, फ्लोर-दो
4- कंपनी गार्डेन - अनुमानित लगात-11.18 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-1892 वर्ग मीटर, पार्किंग का क्षेत्रफल-1808 वर्ग मीटर, फ्लोर-दो
आवासीय कम आफिस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग कम अंडरग्राउंड पार्किंग
1-जूता मार्केट- अनुमानित लागत 51.56 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-3420 वर्गमीटर, कुल फ्लोर क्षेत्रफल-12812 वर्ग मीटर, मंजिल- छह
2-पशु चिकित्सालय - अनुमानित लागत 44.09 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल- 3394 वर्ग मीटर, कुल फ्लोर क्षेत्रफल-11152 वर्ग मीटर, मंजिल-छह
3-नगर निगम के पास - अनुमानित लागत 14.18 करोड़, भूमि का क्षेत्रफल-2606 वर्ग मीटर, कुल फ्लोर क्षेत्रफल 3810 वर्ग मीटर, मंजिल-छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed