{"_id":"5c65d163bdec2273970e50aa","slug":"91550176611-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, छायी रही बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, छायी रही बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फरवरी के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी और फिर धूप होने के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चलती रहीं। हालांकि गुरुवार को तो बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को बनारस और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है।
फरवरी का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अब तक इस सीजन में कोहरा नहीं पड़ा। जनवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह के बीच बदलते मौसम के मिजाज का असर सेहत पर जरूर पड़ रहा है। कभी बारिश तो फिर तेज धूप और ठंडी हवा और फिर तापमान में उतार-चढ़ाव। इस वजह से मौसमी बीमारियाें का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इस बीच हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी की वजह से एक बार फिर गुरुवार से मौसम गड़बड़ा गया। सुबह लगा कि धूप निकलेगी लेकिन बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर हुई लेकिन वह भी असरदार नहीं रहा। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है। बताया कि 15-16 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना अधिक है।