{"_id":"5bbfb118bdec2250457d9dec","slug":"91539289368-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : ऑनलाइन परीक्षा आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : ऑनलाइन परीक्षा आवेदन आज से
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा के लिए शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म 12 अक्तूबर से लेकर तीन नवंबर तक भरा जा सकता है। इसके अलावा 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ चार नवंबर से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं, वहीं एक हजार विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं।
काशी विद्यापीठ के एमए, एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एफएफए, एमम्यूज, एमएड, एमपीएड, बीएड, बीपीएड व एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम, बीसीए, बीबीए, एलएलबी व एमसीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए बैंक में चालान/ ई बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। संकाय, विभाग व महाविद्यालय में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 17 नवंबर तक जमा करनी होगी।