{"_id":"5b98125a867a557ec15a41cb","slug":"91536692826-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदीना से लौटे हाजियों का इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीना से लौटे हाजियों का इस्तकबाल
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। हज के मुबारक सफर से हजयात्रियों की स्वदेश वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। जनपद से गए लगभग 128 हजयात्रियों में से दो दर्जन लोग घर लौट चुके हैं। उनके वतन लौटने की जानकारी होने पर लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोग उनका इस्तकबाल कर रहे हैं तो हजयात्री मेहमानों को खजूर और आबे जमजम का तबर्रुख भेंट कर रहे हैं। 128 हजयात्रियों के अलावा काफी संख्या में लोग निजी टूर आपरेटर्स के माध्यम से मुकद्दस सफर पर गए थे। बकरीद के मौके पर हज मुकम्मल होता है। इसके बाद से लोगों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ है। खुद्दामे हज समिति के महासचिव, मौ.सुहैब आलम नदवी ने बताया कि हजयात्रियों को लेकर पहली फ्लाईट 6 सितंबर को बाबतपुर पहुंची। इसमे भदोही के 6 हजयात्री थी। इसके बाद हर रोज एक एक फ्लाईट आ रही है। बताया अब तक 22 हजयात्री लौट चुके हैं। वापसी का सिलसिला 18 सितंबर तक चलेगा। घर लौटने के बाद से नई बाजार के हजयात्री नियाज अहमद के यहां मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर आने वालों से वे मिल रहे हैं। लोगों से मुकद्दस सफर के अनुभव साझा कर रहे हैं। लोगों का इस्तकबाल खजूर और आबे जमजम से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 49 दिन का सफर था। पूरा सफर किसी ख्वाब की तरह रहा। कहा कि वहां जाकर वहीं का होकर रहने का मन करता है। हज के पांच दिन सऊदी सरकार द्वारा खाने पीने से लेकर पूरी व्यवस्था करती है। मिलने वालों में मुमताज अहमद, आजाद अहमद आदि भी रहे।
विज्ञापन