{"_id":"5b859c5742c792464b1c59c5","slug":"91535482967-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में आठ लोग घायल
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतहपुर मंडाव(मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के रोशनपुर में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षो से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। वहीं बनकटा गांव में नाबदान बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोशनपुर गांव के वेचन यादव पुत्र स्व. तूफानी और धर्मनाथ पुत्र स्व. विन्ध्याचल के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी के बाद लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में एक पक्ष से बेचन, लालती देवी और कालिन्दी देवी तथा दूसरे पक्ष से धर्मनाथ और निर्मला गंभीर रूप से घवयल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। बेचन की तहरीर पर पुलिस ने धर्मनाथ, हरिओम, राममिलन व अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे पक्ष के धर्मनाथ के तहरीर पर वेंचन और रामभवन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में तेतरी देवी पत्नी हरि नाऊ व योगेश नाऊ पुत्र शिववचन के बीच लंबे समय से नाली बहाने को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार शाम को कहासुनी हो गई। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में तेतरी, उसकी बहू कुसुम और बेटा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता तेतरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने योगेश ,संजू ,भुवर और आरती के खिलाफ सम्बन्धित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन