{"_id":"5b6222a04f1c1b9c3e8b4a51","slug":"91533158048-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना चोरी के पांचवें आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना चोरी के पांचवें आरोपी को दबोचा
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत कर्णघंटा से व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से सोना चुराने के मामले में वांछित 15 हजार के इनामी बदमाश बृजेश सेठ को बुधवार की सुबह क्राइम ब्रांच ने छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बृजेश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता लगा कि सोना चुराने की साजिश बृजेश के घर रची गई थी और वहीं से सभी वारदात को अंजाम देने भी निकले थे।
सात जुलाई की सुबह कर्णघंटा स्थित गोपाल सेठ की दुकान के सामने खड़ी उनकी स्कूटी की डिकी से बदमाशों ने तीन किलो चार सौ ग्राम कच्चा सोना चुरा लिया था। नौ जुलाई को क्राइम ब्रांच ने एक किलो कच्चा सोना और दो लाख 43 हजार रुपये के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की छापामारी से आजिज आकर सोना चोरी मामले में वांछित चौखंभा निवासी बृजेश सेठ बिहार में छुप कर रह रहा था। परिवारीजनों से मुलाकात कर बृजेश वापस लौट रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम के कांस्टेबल पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामभवन, चंद्रसेन, कुलदीप सिंह और सुनील राय ने घेराबंदी कर छावनी क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। बृजेश के खिलाफ चोरी, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपोें में चौक और कैंट थाने में मुकदमे दर्ज हैं।