{"_id":"5b466f5e4f1c1bc1248b5df1","slug":"91531342686-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स कॉलोनी में अवैध कब्जे की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स कॉलोनी में अवैध कब्जे की जांच शुरू
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पास बनी डॉक्टर्स कॉलोनी में अवैध कब्जे की जांच शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य ने मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दो दिन में रिपोर्ट तलब की है।
कॉलोनी में मानसिक, दीनदयाल, और मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों के लिए आवास बनवाए गए हैं। यहां चिकित्सक के कुल 22 आवास हैं, जिसमें चार अभी भी खाली पड़े हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास बने हैं लेकिन यहां भी लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के लिए आरक्षित आवास संख्या एक को एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस बारे में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। सारंगतालाब निवासी मनोज कुमार ने 11 अप्रैल को इसकी शिकायत शासन स्तर पर पोर्टल के माध्यम से की थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। संयुक्त निदेशक की देखरेख में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम कुमार यादव, डॉ. परवेज अहमद कमेटी में शामिल हैं, कमेटी ने भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है।