फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा

अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा

Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा
ज्ञानपुर। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमला यादव का शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर यूथ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रीमती यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। कहा कि देश और प्रदेश में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे रोक पाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह से असफल है। सरकार की नाकामियों को हमें जनता तक पहुंचाना है, जिससे जनता को इनकी हकीकत पता चल सके। हाजी माशूक खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति कर रही है। यह सरकार धर्म के नाम पर बांट कर लड़ाना चाहती है, जिसे समाजवादी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र एस बिंद ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को उतारकर मजबूती प्रदान करेगी। इसके पूर्व सपा नेता रमेश दद्दा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। अध्यक्षता मेवालाल पासी और संचालन लालू यादव ने किया। इस मौके पर श्यामलाल यादव, तेजपति यादव, राजबहादुर यादव, गामा यादव, लवकुश यादव, रमाशंकर यादव, भीखू बिंद, बृजलाल मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed