फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंबेडकर के सपनों को साकार करें शिक्षक

आंबेडकर के सपनों को साकार करें शिक्षक

Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर के सपनों को साकार करें शिक्षक
ज्ञानपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को शिक्षण संस्थानों और ग्राम सभाओं में भी धूमधाम से मनाई गई। अतिथियों ने बाबा साहेब के विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से उनकी जीवन गाथा को आकर्षक तरीके से पेश किया।
विज्ञापन

मॉडल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरई में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी के सपनों की पहली सीढ़ी शिक्षक हैं। वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके सपनों को पूरा करें। प्राथमिक विद्यालय घरांव के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की नृत्य नाटिका, वंशी बाजे, भांगड़ा नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीईओ अरविंद पांडेय ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। संचालन बीएल पाल ने किया। इस मौके पर प्रधान रामधनी यादव, पार्थव्रत त्रिपाठी, मानिक चंद्र यादव, अखिलेश यादव, अरविंद पाल, केके मौर्य, दिव्या गोस्वामी आदि रहीं। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुसौला, उमरिया में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर यामिनी यदुवंशी, महेंद्र कुमार, मुरारी लाल, कमलेश शुक्ला आदि रहे। जखांव गांव में आंबेस्कर जयंती पर मुख्य िअतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। सुरियावां के कई स्थानों पर आंबेडकर जयंती पर झांकी निकाली गई साथ ही गोष्ठी संपन्न हुई। पुरानी बाजार, बावन बीघा तालाब स्थित बौद्ध विहार स्थल ,कौड़र, बहुता, तुलापुर बहादुरान, अभिया, मतेथू, बहरैची, भोरी, हरिहरपुर, महुआपुर आदि स्थानों पर आंबेडकर जयंती मनी। वार्ड एक अंबेडकर नगर से चार जबकि मनापुर, कुसौडख़ा, मलेपुर को मिलाकर 13 झांकी निकाली गई। इस मौके पर नंदलाल गुप्ता, कमलाशंकर भारती, चेयरमैन गोरेलाल, सुरेश गौतम, राजकुमार, श्रीनाथ मौर्य, राजेश, मुरली आदि रहे। नगर पालिका गोपीगंज में चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने आंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर अनूप, आनंद , मजहरउला, संतोष, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार आदि रहे। श्री हीरानंद पांडेय इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने आंबेडकर के विचारों का आत्मसात कराया। इस मौके पर दीपक मिश्र, श्याम नारायण प्रजापति, राजेंद्र पाल, मातास्वरूप, लालजी गौतम, रविकांत, रामकिंकर आदि रहे। खेदौपुर गांव के प्रतापशाहपुर दलित बस्ती में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेनू पांडेय ने बस्ती के लोगों के समरसता भोज किया। प्रधान बरमदेई गौतम, बलिस्टर गौतम, शिवमनि, मनोज कुमार, मंजू देवी, विक्रम विकास आदि रहे। चौरी के आरएनएस महिला महाविद्यालय एवं पब्लिक स्कूल में आंबेडकर जयंती मनाई गई। निदेशक अधिवक्ता पंकज सिंह, प्रबंधक नीरज सिंह, प्रधानाचार्य राजेश यादव ,प्रधान राकेश सिंह अवधेश मिश्र मतिबर सिंह संतोष मिश्रा आदि रहे। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय अनुसूचित छात्रावास में अंबेडकर जयंती मनाई गई। दलितों के उत्थान को लेकर किए कार्यों पर छात्र-छात्राओं की ओर से परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें राखी प्रथम, सुधीर द्वितीय और सतीश कुमार को तीसरा स्थान मिला। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, आरके सिंह, ऋतुराज सिंह, सुनील कुमार, कामिनी वर्मा, जगदीश आदि रहे। नगर पंचायत ज्ञानपुर में चेयरमैन हीरालाल मौर्य की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनी। कसिदहां गांव के दलित बस्ती में ग्रामीणों ने आंबेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर कोमल राम, रामलखन, शीतला प्रसाद, रामआसरे, अशोक कुमार, हंसराज यादव, लऊधर मौर्य, गोपीनाथ आदि रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार, इलाके के जेठूपुर मे जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने डा. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांव के विकास की समीक्षा की। आवास, भूमि आवंटन, विकलांग, विधवा पेंशन,विद्यालय में एमडीएम, ड्रेस, जूता मोजा ,राशन वितरण का सत्यापन किया। मुसहर बस्ती में आवास के लिए भूमिहीन, असहाय, अनुसूचित जाति के 29 लोगों को एक-एक बिस्वा जमीन आवंटित करने का निर्देश एसडीएम को दिया। जल निगम को मुसहर बस्ती में दो हैंडपंप लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed