{"_id":"5aaec1fd4f1c1b8c778b6632","slug":"91521402365-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से सशक्त बनें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से सशक्त बनें युवा
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। युवा अपने कौशल व शक्ति का प्रयोग कर बेरोजगारी को दूर करने और देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। रविवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा सम्मेलन में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ये बातें कहीं।
सांसद कहा कि महिला शक्ति की उपेक्षा होती रही है। अब वक्त आ गया है कि महिलाएं कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें और महिला सशक्तीकरण में सहभागी बनें। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की ओर से लगाई गई हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य ने किया। पूनम ने स्वागत गीत पेश किया। केंद्र के उदयभान ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी और संचालन विश्वजीत मिश्र ने की। इस मौके पर रेनू पांडेय, रविकांत भारती, नीलकमल, राधेश्याम मौर्य, शिवानंद चौबे, प्रवेश तिवारी, अश्वनी अग्रवाल, टंकी गुरु, हरिश्चंद्र, नायब बिंद, सक्षम तिवारी, संजय, आरती, रश्मि, बुद्धिराम, अफसाना और सरिता आदि मौजूद थीं।