{"_id":"5aaacf684f1c1b91778b5acc","slug":"91521143656-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"757 परीक्षक जांचेंगे ढाई लाख कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
757 परीक्षक जांचेंगे ढाई लाख कापियां
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की कापियों का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होगा। वीएन जीआईसी में मूल्यांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। करीब ढाई लाख कापियां जांचने के लिए 757 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है। 17 मार्च से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 757 परीक्षक करेंगे। कापियों की जांच के लिए कुल 82 टेबल लगाए गए हैं। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की गाइडलाइन आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया। 17 मार्च से 31 मार्च तक कापियों का मूल्यांकन होगा। जांच के लिए 10वीं और 12वीं की दो लाख 875 कापियां पहुंच चुकीं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से कोई गाइड लाइन आने के बाद मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए टेबलों और परीक्षकों के संख्या का निर्धारण कर लिया गया है। 17 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। हर हाल में 31 मार्च तक मूल्यांरन कार्य को पूरा करना होगा।