फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन दर्जन हैंडपंप खराब, मरम्मत का इंतजार

तीन दर्जन हैंडपंप खराब, मरम्मत का इंतजार

Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तीन दर्जन हैंडपंप खराब, मरम्मत का इंतजार
लालानगर। गोपीगंज नगर में तीन दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब होकर बंद पड़े हैं। इससे सैकड़ों की आबादी के समक्ष पानी का संकट हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गत दिनों नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने खराब हैंडपंपों के बारे में अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया था, मगर अब तक हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

नगर के तीन दर्जन से अधिक खराब हैंडपंपों को रिबोर करवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जल निगम को पत्र लिखा है। कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद जल निगम की ओर से इस पर संजीदगी नहीं दिखाई गई है। नगर में रिबोर होने वाले हैंडपंपों की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। ज्ञात हो कि रविवार की रात फाल्ट होने से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। इससे नगर के कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। नगर के खरहट्टी मोहाल में ज्ञानेश्वर अग्रवाल के मकान के पीछे लगा हैंडपंप, दुर्गाजी मंदिर के पास लगा हैंडपंप, पड़ाव प्राथमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप समेत तीन दर्जन के आसपास हैंडपंप महीनों से खराब होकर बंद पड़े हैं। अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती ने नगर में पंद्रह स्थानों पर नए हैंडपंप की स्थापना और तीन दर्जन से ज्यादा हैंडपंपों का रिबोर करवाने के लिए जल निगम को पत्र लिखा है। फिर भी जल निगम इस समस्या को लेकर अंजान बना हुआ है। इसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस बारे में सभासद आनंद मोदनवाल, कोमल आदि ने तहसील दिवस पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों ने हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed