फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो अवैध निर्माण और सील

दो अवैध निर्माण और सील

Wed, 24 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
दो अवैध निर्माण और सील
वाराणसी। दालमंडी प्रकरण के बाद अवैध निर्माण के मामलों में सक्रिय वीडीए अब हर दिन कार्रवाई करने लगा है। मंगलवार को यह सिलसिला जारी रखते हुए वीडीए की टीम ने दो और अवैध निर्माण सील कर दिए। दोनों अवैध निर्माण स्थल सील कर क्षेत्रीय थानों की अभिरक्षा में दे दिए हैं।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी गोपाल कृष्णा के नेतृत्व में मंगलवार को निकली टीम ने देखा कि सूजाबाद पड़ाव मुगलसराय में सरोज नाविक ने बगैर नक्शा स्वीकृत कराए भूतल का निर्माण कराया था। इसी प्रकार लखमीपुर में प्रेम सिंह ने अवैध बेसमेंट और प्रथम दल बनवा लिया था। दोनों निर्माणों को सील कर दिया गया है। इस बीच दालमंडी प्रकरण सामने आने के बावजूद पॉश इलाकों में बहुमंजिली इमारतों में पांच मंजिल का नक्शा पास कराके छह से सात मंजिल बनाने का खेल जारी है। महमूरगंज, सिगरा, लक्सा, गोदौलिया, चौक, लंका, कचहरी, रोहनिया, मुगलसराय, लोहता और चांदपुर में बनाए गए मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट की दो से तीन मंजिल अवैध हैं।
विज्ञापन

बिल्डर राजेश कुमार का कहना है कि जो लोग वैध तरीके से अपार्टमेंट बनाकर बेच रहे हैं, उनकी कीमत अधिक है। जो अवैध तरीके से अपार्टमेंट बनाकर बेच रहे हैं, उनकी कीमत कम है। समाजसेवी आरएस कुशवाहा ने कहा कि निर्माण होने के बाद नोटिस देने और फिर उसे वैध करने का खेल जब तक नहीं रुकेगा, तब तक अवैध निर्माण होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दालमंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसी मामले को लेकर आईजी दीपक रतन और सीओ दशाश्वमेध से मुलाकात की। बताया, दालमंडी प्रकरण से शहर की छवि खराब हो रही है। सोमवार को व्यापारी नेता बदरूद्दीन अहमद की अध्यक्षता में बनाए गए व्यापार मंडल में पार्षद मोहम्मद सलीम को अध्यक्ष तथा महामंत्री शाहनवाज खान को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed