फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दालमंडी मामले में गिर सकती है गाज

दालमंडी मामले में गिर सकती है गाज

Sun, 21 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
दालमंडी मामले में गिर सकती है गाज
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शनिवार को दालमंडी में हुुए अवैध निर्माण और इसे लेकर अफसरों के बीच हो रही लॉबिंग का मुद्दा उठा। सीएम ने सर्किट हाउस में कुछ देर के लिए अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी रेंज दीपक रतन, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार और नगर आयुक्त नितिन बंसल को अपने कक्ष में बुलवाया और करीब दस मिनट तक उनसे विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। सूत्रों की मानें तो उन्होंने दालमंडी की घटना को लेकर बाबत एसएसपी आरके भारद्वाज से पूछताछ की। एसएसपी से उन्होंने नाराजगी भी जताई। चर्चा है कि आईएएस लॉबी ने सीएम को दालमंडी के बाबत जो रिपोर्ट दी है कि उसमें एसएसपी की रिपोर्ट में सही नहीं माना गया है। एसएसपी ने निर्माण स्थल से काशी विश्वनाथ मंदिर की दूरी को सौ मीटर बताया था लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस दूरी को एक किलोमीटर बता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में कुछ अफसरों पर गाज गिर सकती है। हालांकि अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री के समक्ष दालमंडी प्रकरण पर कोई चर्चा नहीं हुई है। सीएम ने आईपीडीएस और गैस पाइप लाइन बिछाने के काम को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि फरवरी में शहर में कहीं भी खुदाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के समक्ष दालमंडी में अवैध निर्माण का मुद्दा भी उठा। अफसरों को नियमों के तहत कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed