{"_id":"5a40134f4f1c1b0d788b4c6e","slug":"91514148687-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों से 32 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों से 32 पेटी शराब बरामद
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। बंदेपुर पर वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की रात पुलिस ने बोलेरो और स्विफ्ट कार से 32 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब के साथ पुलिस ने बक्सर के बंटी उर्फ बबली शाह व दीपक यादव और आरा के उपेंद्र को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। तीनों ने बताया कि वे तस्करी कर शराब को बक्सर ले जा रहे थे और तीनों सिर्फ कूरियर ब्वाय का काम करते हैं।
क्षेत्राधिकारी सदर अंकिता सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रोहनिया क्षितिज त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि इलाहाबाद की ओर से अवैध शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रोहनिया ने एसआई जनार्दन यादव सहित अन्य के साथ बंदेपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रही बोलेरो और कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। लठिया चौराहा पर जाम होने के कारण पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। दोनों वाहनों और शराब को जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।