फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर: एयरपोर्ट के लिए भूमि चिह्नित

जौनपुर: एयरपोर्ट के लिए भूमि चिह्नित

Fri, 22 Dec 2017 08:45 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर: एयरपोर्ट के लिए भूमि चिह्नित
एक्सक्लूसिव ---
विज्ञापन

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए भूमि चिह्नित
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नौ गांवों की 666.797 हेक्टेयर भूूमि की गई है चिह्नित
जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए भूमि की तलाश पूरी हो गई। प्रशासन ने मड़ियाहूं तहसील के नौ गांवों की तकरीबन 666.797 हेक्टेयर भूमि चिह्नित किए जाने की रिपोर्ट शुक्रवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेज दी है। शासन और नागरिक उड्डयन अनुभाग ने जौनपुर, वाराणसी एवं भदोही में अंतर राष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए तीन हजार एकड़ भूमि चिह्नित कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश तीनों जिलों के डीएम को दिया था। जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम को एयरपोर्ट के लिए भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। सिकरारा, मछलीशहर, जलालपुर, शाहगंज सहित कई इलाकों में भूमि की तलाश शुरू की गई। मड़ियाहूं के एसडीएम ने जमीन चिह्नित कर सबसे पहले 22 दिसंबर को आख्या प्रशासन को दी। उन्होंने नौ गांवों कुंभ, जगन्नाथपुर, बदौवा, चकसैदीपुर, जोगापुर, मईडीह, वरहिला, कोतवाली और श्रीपालपुर की खतौनी का विवरण दिया है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि इन गांवों में 1237.297 हेक्टेयर भूमि है। इसमें से 1059.908 संक्रमणीय, 11.154 हेक्टेयर असंक्रमणीय भूमिधरी का रकबा है। इसमें से 32.613 हेक्टेयर आबादी खाते की भूमि है। 134.122 हेक्टेयर ग्राम सभा एवं अन्य भूमि है। आबादी खाते को छोड़कर खतौनी की कुल क्षेत्रफल 1204.684 हेक्टेयर है। मौके पर 571.500 हेक्टेयर क्षेत्रफल आबादी से आच्छादित है।

कोट:
जौनपुर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए मड़ियाहूं तहसील के नौ गांवों की 666.797 हेक्टेयर भूूमि चिह्नित कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेजी गई है। -सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed