फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिंगरोड पर टैंकर से कुचलकर छात्र की मौत, तीन घंटे जाम

रिंगरोड पर टैंकर से कुचलकर छात्र की मौत, तीन घंटे जाम

Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
रिंगरोड पर टैंकर से कुचलकर छात्र की मौत, तीन घंटे जाम
सारनाथ। हसनपुर में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन रिंगरोड पर पानी टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार आदित्य नारायण यादव उर्फ आकाश (17) की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने नशे में धुत टैंकर चालक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के सौंपने के बाद रिंग रोड पर जाम लगा दिया। सारनाथ सहित आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इस बीच, घटनास्थल के समीप रहने वाली एक महिला ने हादसे से सदमे में आकर दम तोड़ दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण जाम खत्म करने पर राजी नहीं हुए। उनकी मांग थी कि जिस कंपनी का टैंकर है, उसके अधिकारियों को बुलाया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम सदर और इलाकाई नेताओं के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद रात आठ बजे जाम समाप्त हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत नवापुरा निवासी किसान मटरू यादव के दो बेटे और एक बेटी में सबसे छोटा आदित्य कक्षा 11 का छात्र था। शाम को वह मां शीला से 150 रुपये लेकर साइकिल से सब्जी और अन्य सामान खरीदने नई बाजार गया था। इसी दौरान वह हसनपुर पहुंचा, तभी रिंग रोड के निर्माण कार्य में लगा पानी टैंकर अचानक तेज रफ्तार से बैक होने लगा। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक टैंकर आदित्य को कुचलता हुआ निकल गया। ग्रामीणों ने नशे में धुत टैंकर चालक की जमकर पिटाई की। आदित्य की मौत की सूचना पाकर पहुंचे पिता मटरू अचेत हो गए। ग्रामीणों ने टैंकर से संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर मुकदमा और मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस और एसडीएम सदर के अलावा मौके पर पहुंचे किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। तब जाकर जाम खत्म हुआ। उधर, घटनास्थल के समीप रहने वाले रामजीत पटेल की पत्नी तारा देवी (45) भी हादसे के बाद मौके पर पहुंची थीं। बताया जाता है कि हादसे की भयावहता देखकर वह गहरे सदमे में आ गईं और घर तक पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे रामजीत के घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे पिंटू का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed