{"_id":"5a036cb94f1c1bda538bbca7","slug":"91510173881-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई हो दूसरी अदालत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई हो दूसरी अदालत में
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चंदौली जिले के सिकरौरा नरसंहार कांड मामले में बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम डॉ. एके सिंह की अदालत में वादिनी हीरावती पेश हुईं। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 14 नवंबर नियत की है। उधर, हीरावती ने जिला जज दिनेश कुमार शर्मा की अदालत में आवेदन देकर सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। इस पर सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तिथि नियत की गई है।
हीरावती बुधवार को एडीजे प्रथम की अदालत में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पेश की गईं। इससे पहले उन्होंने आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह की तरह ही सुरक्षा की मांग करते हुए बयान दर्ज कराने के लिए अदालत आने से इंकार कर दिया था। बुधवार को हीरावती की ओर से डीजीसी अनिल सिंह और उनके अधिवक्ता विश्राम यादव, योगेंद्र सिंह व अश्वनी गुप्ता के साथ ही विधिक पैरोकार राकेश न्यायिक मौजूद रहे।
उधर, बृजेश सिंह की ओर से अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह व अनिल तिवारी मौजूद रहे। सुनवाई की अगली तिथि नियत किए जाते ही पुलिस बृजेश को वापस सेंट्रल जेल और हीरावती को उनके घर लेकर चली गई।