फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पतालों पर 70 लाख बकाया

अस्पतालों पर 70 लाख बकाया

Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों पर 70 लाख बकाया
अस्पतालों पर 70 लाख बकाया
विज्ञापन

वाराणसी। सरकारी अस्पतालों मेें भुगतान लटकाए रखने का खेल कोई नया नहीं। मरीजों से जुड़ी सेवाओं के भुगतान भी समय पर नहीं होते। गोरखपुर में बकाए का भुगतान न होने पर ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने से 30 नौनिहालों की मौत के बाद जब यहां लंबित भुगतानों की पड़ताल की गई तो कुछ वैसी ही कहानी सामने आई। हालांकि यहां बकाए के मद अलग हैं लेकिन लंबी दौड़भाग के बाद भी भुगतान न होने की मशक्कत कमोबेश एकजैसी ही है। मरीजों के नाश्ता-भोजन, एंबुलेंस, जेनरेटर के डीजल और दवाओं के करीब 70 लाख रुपये बकाए की फाइल महीनों से लटकी है। सबसे अधिक भोजन मद में 40 लाख बकाया है।

102 और 108 एंबुलेंस जैसी सेवाओं के लिए समुचित बजट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बिजली कटने पर अस्पतालों में जेनरेटर चलाने के लिए मंगाए गए डीजल का तकरीबन 15 लाख बकाया है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला महिला अस्पताल, दीनदयाल, रामनगर अस्पताल में हर दिन दो हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं जबकि भर्ती मरीजों की संख्या औसतन 500 होती है। भर्ती मरीजों को हर दिन दो समय भोजन और नाश्ता देने की व्यवस्था शासन ने दी है लेकिन यहां जिम्मेदारी संभालने वाली फर्म का अप्रैल से जुलाई माह तक का करीब 40 लाख रुपये बकाया है। सरकारी व्यवस्था के तहत निर्धारित कंपनियां तय रेट पर दवाएं आपूर्ति करती हैं और उसका भुगतान अस्पतालों की ओर से किया जाता है। इस मद का भी 15 लाख रुपये बाकी है। महीनों से लंबित भुगतान पर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन से पत्राचार किया गया है, जब बजट आएगा तब भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किस मद में कितना बकाया
नाश्ता-भोजन 40 लाख
डीजल 15 लाख
दवा खरीद 15 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed