फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू : चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूछताछ

बीएचयू : चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूछताछ

Wed, 21 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू : चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूछताछ
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सात जून को ऑपरेशन के 24 घंटे बाद हुई मौतों के मामले में गठित हाई पावर कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ेक मुताबिक मंगलवार को जांच कमेटी ने ऑपरेशन थिएटर में तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर में छह-सात जून को ऑपरेशन के बाद हुई मौतों को लेकर अस्पताल प्रशासन सकते में है। आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी ने इसमें नाइट्रस आक्साइड और आइसोफ्लोरेन के ओवरडोज की आशंका जताई थी। उधर, 15 जून को कुलपति के निर्देश पर आईएमएस डायरेक्टर प्रो. वीके शुक्ला के संयोजन में बनी कमेटी जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी ओटी में उपलब्ध संसाधनों की गुणवत्ता भी परखेगी। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन


इमरजेंसी की तरफ जाने वाला गेट बंद
ओपीडी गैलरी से इमरजेंसी की तरफ जाने वाला गेट बंद रहेगा। यहां से केवल इमरजेंसी के मरीज जा सकेंगे। इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि कई लोग इसी रास्ते से बाहर निकलने के लिए आते-जाते हैं, इससे इमरजेंसी के मरीजों को परेशानी होती है। यहां तैनात गार्ड इमरजेंसी के मरीजों के लिए ही गेट खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed