{"_id":"5942ef224f1c1b61228b45b7","slug":"91497558818-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगो शेक में नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगो शेक में नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। घर से नाराज होकर वाराणसी आई आजमगढ़ की किशोरी को मदद का झांसा देकर दो ऑटो चालकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। वारदात मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में हुई। किशोरी को मैंगोशेक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया गया। किशोरी की शिकायत पर गैंग रेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर मंडुवाडीह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मेडिकल मुआयना के बाद किशोरी को नारी संरक्षण गृह भिजवाया है और परिवारीजनों को सूचना दी।
एसएसपी नितिन तिवारी ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा गुरुवार को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने किया। बताया कि किशोरी ने बुधवार को मंडुवाडीह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। वह अपने घर से नाराज होकर यहां आई थी। कैंट पर मिले दो ऑटो चालक उसे मदद का झांसा देकर अपने साथ मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर ले गए। वहां मैंगोशेक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना मंगलवार की रात हुई। बुधवार को पीड़ित किशोरी मंडुवाडीह थाने पहुंची। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से दोनों ऑटो चालकों की तलाश शुरू की। दोनों की शिनाख्त महेशपुर निवासी दयाराम और गाजीपुर के सैदपुर थाना के जौहरपुर निवासी संजय जायसवाल के तौर पर हुई। उसी दिन शाम को दोनों को चांदपुर चौराहे से धरदबोचा गया।