फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   90 winners of the Kashi MP Tourist Guide contest awarded

Varanasi News: काशी सांसद टूरिस्ट गाइड के 90 विजेता पुरस्कृत

Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
90 winners of the Kashi MP Tourist Guide contest awarded
संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर में आयोजित काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में मौजूद - फोटो : Information Department
काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। नौ दिवसीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को शुरू हुई थी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 90 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता तीन विकास खंड काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, सेवापुरी के साथ ही नगर निगम के पांच जोन में हुई। डेक्लेमेशन एवं प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन और इंस्टाग्राम रील मेकिंग जैसे तीन इवेंट्स हुए। प्रतियोगिता 10 प्रमुख विषयों पर आधारित थी, जिनमें काशी के घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ शामिल थे। निबंध प्रतियोगिता में 105 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 30 विजेता घोषित किए गए। डेक्लेमेशन एवं प्रेजेंटेशन में 96 प्रतिभागियों में से 30 विजेता बने। रील मेकिंग प्रतियोगिता में 112 प्रतिभागियों में से 30 को विजेता चुना गया। संत कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर में समापन समारोह में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मेयर अशोक कुमार वितारी, डीएम सत्येंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed