{"_id":"69a9c88d52edbed79b05d4fd","slug":"87-faces-turned-red-with-blood-not-paint-one-died-from-a-beating-and-three-died-in-an-accident-within-48-hours-varanasi-news-c-20-vns1022-1310397-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रंग नहीं खून से 87 चेहरे हुए लाल, 48 घंटे के अंदर एक की पीटकर, तीन की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रंग नहीं खून से 87 चेहरे हुए लाल, 48 घंटे के अंदर एक की पीटकर, तीन की हादसे में मौत
विज्ञापन
होली के दौरान अस्सी घाट पर लड़ाई के बीच बाइक को क्षतिग्रस्त करते उपद्रवी संवाद
- फोटो : credit
सड़क किनारे खड़े युवक पर जानबुझकर वाहन चढ़ाकर हत्या करने का आरोप, हंगामें के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। होली पर 48 घंटे में जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई, दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ जबकि 87 लोग मारपीट और झगड़ों में घायल हुए। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 18 मामलों में तहरीर और प्राथमिकी दर्ज की। ग्रामीण इलाकों में भी रंग लगाने, डीजे और रंजिश में विवाद और मारपीट हुई। सिंधोरा थाना क्षेत्र में डीजे पर गाने को लेकर विवाद में एक अधेड़ की की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि चोलापुर और रोहनिया थाना क्षेत्र में तीन लोग की सड़क हादसे में जान चली गई। सिंधौरा थाना क्षेत्र के बुची गांव में शराब के नशे में धुत मनबढ़ों ने 56 साल के त्रिलोकी राम को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि डीजे पर गाने लगाने को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गांव के ही नरमुं, गुड्डू राजा, संदीप कुमार और गोविंदा के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना निवासी रोहित राजभर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस को तहरीर में चचेरे भाई जितेंद्र राजभर ने आरोप लगाया कि रोहित घर के पास खड़ा था। धरसौना निवासी सोमारू मोदनवाल खुली जीप से आया और जानबूझ कर चढ़ा दिया। आक्रोशित परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक की पत्नी पिंकी का आरोप है कि पति की हत्या की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की।
उधर, पूरेधू शाह निवासी मनीष कुमार (22) बाइक से बिना हेलमेट के बहन के घर खालीसपुर जौनपुर जा रहा था। चंदवक के पास बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। मनीष के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मां-पिता का रोकर हाल बेहाल है। मनीष दो भाईयों में छोटा था। रोहनिया थाना क्षेत्र के मलहलिया लंका निवासी अनीता देवी अपने बेटे अभय (8) के साथ मायके सरवनपुर जा रही थी। आरोप है कि ऑटो चालक नशे में था और खंभे से जा टकराया। हादसे में मा-बेटे दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन बेसुध रहे। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि ऑटो को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर 10 साल में होली के दिन 41 बार मारपीट
अस्सी घाट पर भी होली के दौरान कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दस वर्षों में होली के दिन मारपीट और झड़प की 41 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। अधिक भीड़, नशा और बाहरी युवकों की मौजूदगी को मुख्य कारण माना गया। जबकि पास में ही पुलिस चौकी है। स्थानीय और बाहरियों के बीच अकसर मारपीट की घटनाएं होती हैं।