फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   87 ASHA workers Dismiss in bhadohi

भदोही में 87 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, जानिए क्यों हुई ये कार्रवाई

Mon, 16 Jul 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 16 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
87 ASHA workers Dismiss in bhadohi
बैठक करते भदोही डीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले में सोमवार को 87 आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई। इनकी जगह पर नई आशाओं के चयन के लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में रुचि नहीं लेने पर ये कार्रवाई की गई है।

डीएम ने ठीक से काम न करने वाले अन्य कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा है। भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कार्यक्रमों में काम नहीं करने पर स्वास्थ्य समिति ने 87 आशाओं की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त सामग्री जेम पोटल से ही क्रय की जाए। डीएम ने कहा कि जो भी कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं करेगा, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम  की  समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। ग्राम पंचायत में रोस्टर बनाकर मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने और नगरों में फॉगिंग करने के लिए कहा।


डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाएं। सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की जांच करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है। साफ-सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed