{"_id":"67f186d4be50725a1e0c7f2f","slug":"84-players-took-training-on-penalty-corner-and-scoop-varanasi-news-c-20-vns1021-941839-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 84 खिलाड़ियों ने लिया पेनल्टी कॉर्नर और स्कूप का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 84 खिलाड़ियों ने लिया पेनल्टी कॉर्नर और स्कूप का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नए सत्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर में शनिवार को 84 खिलाड़ी शामिल हुए। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में चल रहे शिविर में हॉकी खिलाड़ियाें ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का प्रशिक्षण दिया। 15 दिवसीय शिविर में 5 खेलों की 300 खिलाड़ियों ने बारीकियां सीखीं। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष के डॉ. एके सिंह ने शिविर शुरू कराया। छठवें दिन हॉकी खिलाड़ियों को स्कूप, फ्लाइंग पास के अलावा पावर बूस्टर का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 60 मिनट का अभ्यास मैच खेला गया। शिविर में हॉकी, हैंडबॉल, रस्सीकूद, खो-खो और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि रग्बी संघ, हॉकी वाराणसी और जिला हैंडबाल संघ की ओर से शिविर में 16 वर्ष से कम आयु के सब जूनियर, सीनियर बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।