फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   83 couples got married in the Chief Minister's mass marriage ceremony

Varanasi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने रचाई शादी

Fri, 20 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
83 couples got married in the Chief Minister's mass marriage ceremony
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने शादी रचाई। सिगरा स्थित शहीद उद्यान गुरुवार को मंगल गीतों और खुशियों से सराबोर हो उठा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए इस भव्य समारोह में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। एक ही मंडप के नीचे 80 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि तीन मुस्लिम जोड़ों ने अपने रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कबूल किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी और अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। इससे बेटियों की शादी अब बोझ नहीं रह गई है। योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये भेजे गए। वहीं, 25 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गई और 15 हजार रुपये सामूहिक विवाह की व्यवस्थाओं पर व्यय किए गए। प्रति जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। मेयर ने जोड़ों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि और उपहार सामग्री भी भेंट की। इस अवसर पर पार्षद सुरेश चौरसिया, सिंधु सोनकर, प्रवीण राय और मदन मोहन दुबे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed