फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोहरीकरण कार्य की देखी प्रगति, किया स्पीड ट्रायल

दोहरीकरण कार्य की देखी प्रगति, किया स्पीड ट्रायल

Sun, 05 May 2019 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
दोहरीकरण कार्य की देखी प्रगति, किया स्पीड ट्रायल
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने शनिवार की सुबह मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड का निरीक्षण किया। साथ ही स्पीड लिमिट का ट्रायल भी किया। इस दौरान उन्होंने दोहरीकरण और उससे जुड़े विकास कार्यों की प्रगति देखी तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान रेल यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने मंडुवाडीह-कछवां रोड रेल खंड के दोहरीकरण व उससे संबंधित विकास कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने भुल्लनपुर, हरदत्तपुर, राजातालाब, बहेरवा हाल्ट, निगतपुर तथ कछवां रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। दोहरीकरण का कार्य करा रहे रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कछवां रोड स्टेशन से निकल कर इलाहाबाद सिटी स्टेशन पहुंचे और वहां भी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात उन्होंने अपने निरीक्षण यान से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करके इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह तक के सभी स्टेशन सेक्शनों व ब्लाक खंडों के रेलवे ट्रैक की स्पीड लिमिट का ट्रायल किया। उनके साथ चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रेल विकास लिमिटेड संतोष शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed