{"_id":"5caba8a3bdec22764d26fc12","slug":"81554753699-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में उमड़े लोग, 90 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में उमड़े लोग, 90 बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रक्तमित्र परिवार की ओर से सोमवार को डीरेका अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चले शिविर में 141 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 90 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
रक्तमित्र परिवार की ओर से जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। डीरेका अस्पताल में लगे पांचवें रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि केशव जालान और डीरेका अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीतांबर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। रक्तमित्र परिवार के संस्थापक राकेश प्रसाद ने बताया कि 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयु तक के लोग रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में डीरेका कर्मचारी और भारतीय मजदूर संघ के उपमंत्री नरेंद्र मिश्रा (61) ने 70वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम में अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य कुंवर वीरेंद्र, शाहनवाज फारूक, आलोक कुमार रंजन, महेंद्र पाल सिंह, हरि किशोर, पूजा थापा, अल्पना सिंह ,अनिल रूपाणी , राहुल मजूमदार आदि मौजूद रहे।