{"_id":"5ca66aeabdec221423554e32","slug":"81554410218-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी के साथ गलबहियां करने वालों से नहीं चाहिए सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी के साथ गलबहियां करने वालों से नहीं चाहिए सर्टिफिकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि पीडीपी के साथ गलबहियां कर सरकार बनाने वालों से कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। भाजपा के पीएम और सीएम आधा-अधूरा पढ़कर कुछ भी बोलते रहते हैं। उन्हें ध्यान से कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ना चाहिए, उसके बाद आरोप लगाने चाहिए। कांग्रेस का घोषणा पत्र जन भावनाओं और समस्याओं को आवाज देने की कोशिश है।
गुरुवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान विशेष सुरक्षा अधिनियम (आफ्सपा) पर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि पार्टी ने आफ्सपा को हटाने की बात कभी नहीं कही। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में इसे राज्य सरकारों के स्तर से हटाया जा रहा है। परिस्थितियों के हिसाब से कानून बनाए जाते हैं और परिस्थितियां बदलने पर उनकी समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कांग्रेस के मुद्दे से गायब नहीं है। सत्ता में आने पर इस मसले पर कार्रवाई होगी।
विश्वनाथ कॉरिडोर के शिलान्यास के वक्त पीएम के दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए पूर्व महासचिव ने कहा कि अब ये बाबा विश्वनाथ को मुक्त करने लगे। हम बाबा विश्वनाथ से काशी को इनसे मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केशरी आदि मौजूद रहे।