{"_id":"5c6b129ebdec220bb35c3ccf","slug":"81550520990-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विक्रेता और डॉक्टर-प्रोफेसरों से मिलेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय विक्रेता और डॉक्टर-प्रोफेसरों से मिलेंगे मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री मंगलवार को काशी के मशहूर चाय-पान विक्रेताओं से लेकर डॉक्टरों, प्रोफेसरों और विशिष्टजनों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए बीएचयू और डीरेका हेलीपैड का स्थान नियत किया गया है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार डीरेका हेलीपैड पर आर्किटेक्ट अजय सिंह व किशोर कपूर सहित अन्य विशिष्टजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, बीएचयू हेलीपैड पर अस्सी के पप्पू चाय वाले, लंका स्थित केशव पान भंडार के केशव, ब्रह्मनाल में फलों की ठंडई बनाने वाले राधेलाल, नदेसर के पान विक्रेता राम सिंह चौहान, बीएचयू के प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, डॉ. वीके जोशी, प्रो. एम साहू, डॉ. मधुकर राय, डॉ. एमजी राय, डॉ. एमएम खन्ना सहित अन्य विशिष्टजनों से मुलाकात करेंगे। इसी तरह कैंसर संस्थान में यहां के निर्माण कार्य से जुड़े 70 लोगों से प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे।
औढे की सभा में पांच दिव्यांगों को देंगे ट्राइ साइकिल
रोहनिया संवाददाता के मुताबिक प्रधानमंत्री की औढ़े की सभा में मंच के आगे दिव्यांगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पांच दिव्यांगों को प्रधानमंत्री ट्राई साइकिल देंगे। दिव्यांगों के लिए अलग से प्रवेश द्वार भी बनाया गया है। इनके लिए बने पंडाल में 40 बैटरी चालित ट्राई साइकिल व सामान्य ट्राई साइकिल पंडाल में लगाई गई हैं। प्रत्येक विधानसभा के 80 से ज्यादा दिव्यांगों की सूची विधानसभा वार बनाई गई है।