{"_id":"5bbd12b5867a55286b3406db","slug":"81539117749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे की सूचना देकर सिगरा क्षेत्र में आठ घंटे कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे की सूचना देकर सिगरा क्षेत्र में आठ घंटे कटौती
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र में मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार को 12:30 से 6:30 बजे तक कटौती की सूचना देकर बिजली विभाग ने आठ घंटे कटौती कर दी। सात बजे बिजली आई तो फिर चली गई। साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। दोपहर से देर शाम तक हुई कटौती के चलते आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। सिगरा, नगर निगम, सोनिया, औरंगाबाद, काली महाल, लल्लापुरा आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही। आठ घंटे की कटौती के चलते इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। शाम को पानी आया तो लोग मशीन चलाकर टंकी नहीं भर पाए।
नवरात्र की शुरुआत होने वाली है और इसी समय बिजली की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। ऐसी स्थिति में कटौती कोढ़ में खाज साबित होगी। उधर ओवरहेड केबल बिछाने के लिए चौकाघाट उपकेंद्र के बड़ी बाजार, संजय गांधी नगर, नाटी इमली में11:30 से 3:30 चार घंटे, चित्रकूट में 2:30 से 3:30 एक घंटे कटौती की जाएगी। इसके अलावा पांडेयपुर पहड़िया उपकेंद्र में मरम्मत के चलते 11 से 3 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते बड़ी बाजार, सब्जी मंडी, काटनमिल, छविमहल, संपूर्णानंद, जगतगंज, पहड़िया, नई बस्ती, पंचक्रोशी आदि इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।