फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी। कज्जाकपुरा, सरैया, जलालीपुरा और हनुमान फाटक क्षेत्र में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के मामले मेें शुक्रवार की देर रात आदमपुर थाने में कांग्रेस पार्षद सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाली किरण देवी की तहरीर पर कांग्रेस पार्षद मोहम्मद ओकास उर्फ हाजी ओकास अंसारी, अमीनुद्दी, अजीमुल हाजी, नेहाल समेत 14 के खिलाफ और जलालीपुरा निवासी मैनुद्दीन की तहरीर पर रिंकू, पिंटू, बबलू, सोनू समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीमों के अनुसार कार्रवाई के डर से मारपीट और पथराव में शामिल रहे 20 से ज्यादा उपद्रवी घर छोड़ कर भाग गए हैं। वहीं, क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए शनिवार को छह थानों की फोर्स, एक कंपनी और आरएएफ तैनात रही। इस बीच पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की आवाजाही जारी रही। आगामी त्योहारों को देखते हुए खुफिया इकाइयों के अधिकारी भी एलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात पान की दुकान के समीप शुरू हुई कहासुनी और फिर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर के बाद अफवाहों के कारण दो वर्गों के बीच मामला तूल पकड़ गया था। इसके बाद कज्जाकपुरा, सरैया, जलालीपुरा और हनुमान फाटक में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में दोनों वर्गों के 13 लोग घायल हुए। सूचना पाकर डीएम और एसएसपी 18 थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांज कर और कार्रवाई की चेतावनी देकर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद फोर्स ने आदमपुर और जैतपुरा क्षेत्र में रूट मार्च किया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि माहौल सामान्य है। क्षेत्र की दुकानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज से उपद्रवियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीम लगाई गई है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed