फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गिरफ्तार इनामी बदमाश और उसका साथी भेजा गया जेल

गिरफ्तार इनामी बदमाश और उसका साथी भेजा गया जेल

Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार इनामी बदमाश और उसका साथी भेजा गया जेल
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत सिंहपुर स्थित पुलिया के समीप पुलिस मुठभेड़ में घायल 25 हजार के इनामी बदमाश सलमान उर्फ अन्ना और उसके साथी राहुल यादव को शुक्रवार को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कर दिया। गुरुवार की रात हुई मुठभेड़ में सलमान की दाई जांघ में दो गोली लगी थी और क्राइम ब्रांच के सिपाही रमेश तिवारी घायल हुए थे।
विज्ञापन

चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ अन्ना की गिरफ्तारी की खासी चर्चा शुक्रवार को चौक और बेनिया क्षेत्र में जबरदस्त रही। चौक और बेनिया क्षेत्र के व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए सलमान और उसका गिरोह कुख्यात है। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह नेे बताया कि सलमान से पूछताछ में दालमंडी क्षेत्र के उसके गुर्गों और एक सरपरस्त के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी है। रंगदारी वसूलने वाले इस गिरोह का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त किया जाएगा। सभी की गतिविधियों की मानीटरिंग की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के थानेदारों के लिए क्राइम ब्रांच बनी चुनौती
जिले के थानेदारों के लिए क्राइम ब्रांच ने हाल के महीनों मेें तगड़ी चुनौती प्रस्तुत की है। बीते आठ महीने में क्राइम ब्रांच ने 50 हजार, 25 और 15 हजार के 13 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उधर, जिले के 25 थानेदारों का कामकाज देखा जाए तो उनके द्वारा दर्जन भर भी इनामी बदमाश नहीं गिरफ्तार किए जा सके हैं। अब जबकि सावन का महीना और बकरीद का त्योहार बीत गया है तो महकमे में चर्चा है कि जल्द ही कार्यशैली के आधार पर कुछ थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में तब्दीली की जाएगी। वहीं, कुछ थानों पर नए थानाध्यक्ष तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed