{"_id":"5b60b4ff4f1c1bf6548b6078","slug":"81533064447-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के धक्के से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के धक्के से बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया/औराई। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर औराई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के समीप मंगलवार को स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथू गांव निवासी कृष्णकांत मिश्र (50) बाइक से अपनी ससुराल औराई थाना क्षेत्र के पटखौली गांव गए थे। मंगलवार को ससुराल से गांव लौट रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे वह जीटी रोड पर विक्रमपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि एक बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। सड़क हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। साथ ही सड़क पर पड़े बाइक सवार को उठाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वे शांत हो गए। औराई कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कुछ देर बाद मृतक के परिवार और ससुराल के लोग पहुंच गए।