फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार साल से नहीं मिली आठ हजार छात्राओं की डिग्री

चार साल से नहीं मिली आठ हजार छात्राओं की डिग्री

Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
चार साल से नहीं मिली आठ हजार छात्राओं की डिग्री
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की आठ हजार छात्राओं की डिग्रियाें पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने रोक लगा दी है। चार साल से कॉलेज की स्वायत्तता विस्तारण पर फैसला न होने के कारण हुए इस निर्णय से छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। मामले को लेकर कॉलेज प्रबंधन और विश्वविद्यालय के बीच लंबे समय से हो रहे पत्राचार से भी छात्राओं को राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलेज की ओर से बुलानाला और परमानंदपुर परिसर में स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में हर साल करीब तीन हजार छात्राओं का दाखिला होता है। स्नातक-स्नातकोत्तर कर हर साल औसतन दो हजार छात्राएं पास होती हैं। स्वायतशासी कॉलेज होने की वजह से प्रवेश और परीक्षा की जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होती है लेकिन डिग्री काशी विद्यापीठ देता है। कॉलेज 2013 तक स्वायत्तत था, इसलिए छात्राओं को डिग्री मिलती रही। इसके बाद तत्कालीन प्रबंधन द्वारा स्वायत्तता विस्तारण न कराने से 2014 से 2018 के बीच पास होने वाली छात्राओं की डिग्री देने से विश्वविद्यालय ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed