{"_id":"5b3fd23c4f1c1bbf248b4f7f","slug":"81530909244-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात बंद करके रखी जाएगी नई बीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात बंद करके रखी जाएगी नई बीम
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद नई बीम की लांचिंग के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान काम के दौरान यातायात बंद कर अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की हिदायत दी गई। बेयरिंग की जांच के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया है। बारिश को देखते हुए पिलर के लिए खोदे गए गड्ढों में लोहे की सरिया और सीमेंट का मिक्चर डालने का काम तेज किया गया है।
बीम लांचिंग के लिए दो मशीनें मंगाई गई है। यह मशीनें 75 टन वजन उठा सकती हैं। इनके जरिए बनी नई बीम को दोनों पिलर पर रखा जाएगा। इस काम में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। जिस समय बीम रखी जाएगी उस दौरान यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को सेतु निगम ने पत्र भेज दिया है।
परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर काम कराया जा रहा है। जहां-जहां निर्माण कार्य ओवरहेड चल रहा है। वहां अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। काम के साथ साथ कैंट तिराहे से इंग्लिशिया लाइन जाने वाले मार्ग को चालू करने पर विचार किया जा रहा है। बेयरिंग की जांच के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया था। जांच में बेयरिंग पास है।