{"_id":"5b281dcc4f1c1b95598b4f84","slug":"81529355724-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से तीस लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से तीस लोग बीमार
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड के देईपुर गांव में सोमवार को फूड प्वाइजनिंग से तीस लोग बीमार हो गए। सभी उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए।मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जबकि चार लोगों को गोराई स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के देईपुर गांव में वीरेंद्र कुमार सिंह की पुत्री की शादी थी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थी। नाश्ते में सूजी का हलुआ और चने की घुघुरी बनाई गई थी। नाश्ता करने के कुछ देर बाद अचानक लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। जिसमें डाली सिंह (22), ज्योति सिंह (24), अनिता सिंह( 27), शिल्पी सिंह (20), सिमरन सिंह (16 ), मीरा सिंह (55), पुष्पा सिंह (56), बंटी (25), मानसी सिंह (12), लल्लू सिंह (6), आनन्द सिंह (26) , आर एस सिंह (13), रोहित सिंह (15), नैन सिंह, लकी सिंह (14), परी (5), प्रीती सिंह (15), विनीता कुमारी (13), सोनम सिंह (18), मनीष सिंह( 25), हर्षित सिंह (8), अमित कुमार सिंह (22), पूनम सिंह (16), लक्ष्मी सिंह (40) समेत तीस लोगों को इलाज कराया गया। सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामाशीष, डॉ. देवदत्त व डॉ. राहुल सिंह ने इलाज कराया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दूषित भोजन से सभी की तबीयत खराब हुई थी। उपचार के बाद सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन