फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंटोमेंट क्षेत्र में जली केबल, अनुमति न मिलने से परेशान हुए शहरवासी0

कैंटोमेंट क्षेत्र में जली केबल, अनुमति न मिलने से परेशान हुए शहरवासी0

Sat, 26 May 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
कैंटोमेंट क्षेत्र में जली केबल, अनुमति न मिलने से परेशान हुए शहरवासी0
वाराणसी। कैंटोमेंट क्षेत्र से होकर आ रही 33 हजार बोल्ट की केबल ओवर लोड के चलते आधी रात में जल गई। जब बिजली विभाग के कर्मचारी कैंटोमेंट क्षेत्र में मरम्मत करने पहुंचे, तब सेना के जवानों ने अनुमति नहीं दी। इससे रात भर अधा शहर बिजली कटौती से प्रभावित हुआ। सुबह काम शुरू हुआ, तब जाकर शुक्रवार की शाम तक आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

मौसम के बदलने के साथ ही गर्मी खूब बढ़ रही है। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को पारा जहां 41 पर आ गया था, वहीं यह पारा शुक्रवार को बढ़कर 43.2 पर पहुंच गया। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इस गर्मी का खामियाजा बिजली विभाग और उपभेाक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार की रात्रि में 11.30 बजे लोड बढ़ने और गर्मी के चलते आपस में तारों के टकराने से चौकाघाट उपकेन्द्र पर आ रही 33 हजार वोल्ट की अंडर ग्राउंड केबल छावनी परिषद में जल गई। बिजली विभाग के कर्मचारी पहले फाल्ट खोजने में जुटे, कुछ देर बाद उन्हें छावनी लाइन में केबल खराब होने की सूचना मिली। जब टीम पूरा सामान और केबल लेकर वहां पहुंचे तो गेट पर संत्री ने रोक दिया, कहा कि बिना अनुमति के अंदर नहीं जाने देंगे। विभागीय अधिकारियों ने काफी समझाया, जनता की दुहाई दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में बैंरग लौटना पड़ा। इसके बाद कैंट उपकेन्द्र से सभी हिस्सों में बिजली को चार-चार घंटे के रोस्टर में वितरित किया गया, तब जाकर किसी तरह लोगों को राहत मिली। सुबह जब सेना ने अनुमति दी तक जाकर केबल को बदला जा सका। इससे लोगों को शाम तक आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed