फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रधानों को उनका अधिकार दे सरकार

प्रधानों को उनका अधिकार दे सरकार

Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों को उनका अधिकार दे सरकार
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले जिले के प्रधानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर अपना अधिकार मांगा। सीएम को संबोधित 15 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि प्रधानों का अधिकार जब तक सरकार नहीं देगी, आंदोलन जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि रवि सिंह साजन ने कहा कि प्रधानों के हक की आवाज एमएलसी सदन में उठाते हैं और आगे भी उठाएंगे। प्रधानों की प्रमुख मांगों में फर्जी शिकायत पर जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न रुके, ग्राम पंचायत के अधीन काम करने वाले कर्मचारी सेक्रेटरी, शिक्षक, लेखपाल, सफाईकर्मी, एएनएम की उपस्थिति गांवों में अनिवार्य हो, प्रधानों की जांच के लिए प्रदेश स्तर पर अलग लोकायुक्त का गठन, ग्राम पंचायत में आर्थिक मदद के लिए प्रधानों को 20 हजार की आर्थिक मदद का अधिकार, 14वां वित्त मनरेगा से न जुड़े आदि रही। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने की। इस मौके पर शिवभूषण उपाध्याय, जगदंबा शुक्ला, श्रीराम दूबे, आलोक सिंह, नित्यानंद दूबे, गामा पांडेय, रमेश यादव, प्रदीप, रामधनी यादव, मुन्न पांडेय, संजय श्रीवास्तव समेत कई प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed