फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   थाने में गंदगी पर एसओ को लगाई फटकार

थाने में गंदगी पर एसओ को लगाई फटकार

Fri, 23 Mar 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
थाने में गंदगी पर एसओ को लगाई फटकार
गोपीगंज। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने गुरुवार को गोपीगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेस, बैरक थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं ड्यूटी से लौटे पुलिस कर्मियों को राइफल से गोली नहीं निकालने पर फटकार लगाई। कहा कि ड्यूटी के बाद रायफल को अनलोड करके जमा करें। उन्होंने थाने में फरियादियों के बैठने वाले कक्ष में वाटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। असलहा के रखरखाव के संबंध में दीवान को निर्देश दिया। एसपी ने थाने में आए संभ्रांत लोगों से उनकी समस्याओं को पूछा और समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की नाली जाम होने पर नाराजगी जताई। मेस के निरीक्षण दौरान गंदगी और खिड़की में जाली नहीं होने पर प्रभारी थाना निरीक्षक को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बैरकों का निरीक्षण किया। बैरक के बाहर पान की पीक देखकर आग बबूला हो गए। ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मियों से राइफल लेने के बाद गोली नहीं निकाले जाने पर एतराज जताते हुए दिवान को चेतावनी दी। उन्होंने विवेचनाओं को त्वरित ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने संभ्रांत लोगों से भी मुलाकात के दौरान रामनवमी जुलूस के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण दौरान रमेश चौबे, थाना प्रभारी सुनील वर्मा, चौकी प्रभारी, कांग्रेस नेता माबूद खां, धर्मेंद्र द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष, राजेश गुरु, गुड्डू चौधरी, संतोष बघेल, सभासद संदीप गुप्ता, सतीश पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed