{"_id":"5ab160404f1c1bc0758b69f3","slug":"81521573952-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र मारपीट के मामले में फंस गए हैं। जमीन विवाद में पट्टीदारों के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ औराई थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्तारूढ़ दल के नेता के खिलाफ हुई कार्रवाई से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के झिंगुरपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्र और उनके पट्टीदार कन्हैयालाल मिश्र के बीच लंबे समय से गलियारे और रास्ते का विवाद चल रहा है। आरोप है कि गत 25 जनवरी को औराई थाना क्षेत्र के उगापुर नहर पुलिया के समीप भाजपा नेता की गाड़ी के चालक ने राधेश्याम मिश्र की स्कार्पियो को जान बूझकर टक्कर मार दी थी। गाड़ी रुकी तो स्कार्पियो में सवार राधेश्याम और संदीप को जमकर मारा-पीटा गया था। इस मामले में औराई थाने की पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन दूसरे पक्ष का न तो मेडिकल मुआयना कराया था और न ही केस दर्ज किया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कन्हैयालाल मिश्र और चालक संजय मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।