फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घर-घर पहुंचेगी टीम, फाइलेरिया उन्मूलन की बाटेंगे दवा 0

घर-घर पहुंचेगी टीम, फाइलेरिया उन्मूलन की बाटेंगे दवा 0

Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
घर-घर पहुंचेगी टीम, फाइलेरिया उन्मूलन की बाटेंगे दवा 0
वाराणसी।
विज्ञापन

पोलियो, टीबी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने फाइलेरिया उन्मूलन का अभियान शुरू किया है। शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए गठित टीमें घर-घर जाकर लोगों में इस बीमारी से बचाव के लिए दवा बांटेंगी। 21 मार्च तक चलने वाले अभियान का कैंटाेंमेंट स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शुभारंभ किया।

अभियान के तहत दो साल से अधिक उम्र के 35,97,797 लोगों को दवा पिलाई जाएगी। डीएम ने अभियान से जुड़े अधिकारियों, सदस्यों से हर हाल में समय से लक्ष्य पूरा करने की अपील की है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश शर्मा के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अधिक वृद्ध को छोड़कर सभी को दवा पिलाई जाएगी। गांव में 2658, शहर में 1356 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर्स नियुक्त किए गए हैं, जिसमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम भी शामिल हैं। अभियान की मानीटरिंग के लिए गांवों में 348 और शहरी क्षेत्र मेें 110 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बताया कि जिले के सभी शहर और ग्रामीण इलाकों में बने स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed