फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू दाखिले में मददगार बन रहा यू ट्यूब

बीएचयू दाखिले में मददगार बन रहा यू ट्यूब

Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू दाखिले में मददगार बन रहा यू ट्यूब
वाराणसी। अगर आप बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अहम खबर है। यहां प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या है, किस विषय/कक्षा में किस तरह के सवाल आते हैं, मुख्य परिसर और कॉलेजों में कितनी सीटें हैं, कैसे उनमें दाखिले होंगे। इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है। इस तरह की सभी जानकारियां और समस्याओं का समाधान आपको एक ही जगह यू ट्यूब पर मिल जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए हर साल मारामारी रहती है। स्नातक, स्नातकोत्तर आदि की 12 हजार सीटों के लिए चार लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। शहर की कुछ कोचिंग संस्थानों में भी इसकी तैयारी कराई जाती है लेकिन बीएचयू के छात्रों ने एक खास मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि आदि संकायों के छात्रों की अलग-अलग टीमें इसके लिए यू ट्यूब पर आडियो-वीडियो माध्यम से बड़ी बारीकी से प्रवेश संबंधी जानकारियां दे रही हैं। इसमें पिछले पांच-दस सालों में आए पेपर और उसके सही जवाब, प्रवेश परीक्षा के लिए किताबों की जानकारी आदि शामिल है। पांच से दस मिनट तक के वीडियो में सभी वो जानकारी मिल रही हैं, जो अभ्यर्थी के लिए मददगार हो रही हैं। छात्रों ने यू ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया हैं, जिसमें वह संबंधित विषय में प्रवेश से जुड़ी हर वो जानकारी दे रहे हैं, जो शायद ही विभागों या किसी अन्य जगह पर अभ्यर्थियों को मिल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed