फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम ने बढ़ाई किसानों की धुकधुकी

मौसम ने बढ़ाई किसानों की धुकधुकी

Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने बढ़ाई किसानों की धुकधुकी
ज्ञानपुर। मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की धुकधकी बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह ही आसमान में काले बादल छा गए और आंधी-बारिश से गेहूं की फसल के बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हो उठे। इस समय गेहूं और सरसो की पकी फसल खेतों में खड़ी है। यदि आंधी चली या बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुबह पौ फटी तो जिले का मौसम बदला-बदला दिखा। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ के चलते देर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। 10 बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए भगवान भाष्कर ने बादलों की ओट से धरती की ओर झांका, लेकिन देखते ही देखते फिर बादलों ने उन्हें ढंक लिया। इसके बाद पूरे दिन बदली का वातावरण बना रहा और धुंध छाई रही। इससे आंधी-पानी की आशंका बन गई। मौसम का यह नजारा देखकर किसानों की पेशानी पर बल पड़ गया। मौसम के रुख को देखते हुए देर रात तक बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा था। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। किसान आंधी और ओले की आशंका में चिंतित नजर आए। जिला मुख्यालय से लगे गांव लखनो के किसान परमानंद उपाध्याय ने कहा कि इस समय बारिश के साथ आंधी और ओले गिरने की पूरी आशंका रहती है। ऐसे में तैयार गेहूं, सरसों, अरहर, मसूर आदि फसलें चौपट हो जाएंगी। जोरई निवासी किसान राजपति यादव ने कहा कि अरहर के फूल झड़ जाएंगे। सरसों की फसल के लिए यह मौसम बिल्कुल भी मुफीद नहीं है। देवाजीतपुर निवासी भोलानाथ उपाध्याय ने कहा कि तमाम किसानों की दलहनी और तिलहनी फसल तैयार होकर खेत या खलिहान में पड़ी है। ऐसे में अगर आंधी और ओले का पात हुआ तो किसानों की कमर टूट जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि मौसम का रुख किसानों की चिंता बढ़ाने वाला है। लेकिन, केवल बारिश भर हुई तो नुकसान नहीं, बल्कि फायदा ही होगा। हां, बारिश के साथ आंधी और ओले गिरे तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed