{"_id":"5aa2f4824f1c1b91778b48e8","slug":"81520628866-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारों पर जीवंत हुई काशी की विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारों पर जीवंत हुई काशी की विरासत
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल की दीवाराें पर काशी की विरासत जीवंत हो उठी है। म्यूरल आर्ट के माध्यम से यहां की कला, शिल्प और नामचीन हस्तियों को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दीवारों पर उकेरा गया है। कई स्थानों पर आकर्षक मूर्तियां भी मन मोह रही हैं।
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां के स्वागत के लिए संकुल की दीवारों पर उकेरे गए चित्रों में कही बिस्मिल्लाह खां शहनाई बजाते नजर आ रहे हैं तो कहीं कबीरदास बुनकरी में रमे हुए हैं। महामना पं. मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित पांच हस्तियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा हस्तनिर्मित कॉलीन आदि तैयार करते कलाकारों के भी चित्र यहां आकर्षित कर रहे हैं। संकुल के प्रवेश द्वार पर भव्य द्वार बनाने के साथ ही सड़कों को भी चकाचक किया जा रहा है। हेलीपैड का कार्य जोरों पर है।