फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आरओबी के निर्माण के लिए सीएम को लिखा खत

आरओबी के निर्माण के लिए सीएम को लिखा खत

Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आरओबी के निर्माण के लिए सीएम को लिखा खत
भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भदोही नगर के अमहदगंज रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है। एकमा प्रतिनिधियों ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण क्यों रुका है, वे इस मामले में नहीं जाना चाहते, लेकिन चाहते हैं कि सरकार अधूरे निर्माण को पूरा कराकर जनता को समर्पित करे।
विज्ञापन

एकमा के मानद सचिव, पीयूष बरनवाल ने बताया कि गत दो फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया। पत्रक में कहा गया है कि ओवरब्रिज नहीं था, तब यातायात में भारी दिक्कत होती थी, लेकिन अब इसके अधूरे निर्माण से कहीं अधिक दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि तीन वर्ष से लोगों को इसका इंतजार था, लेकिन अधूरे पर रोक दिए जाने से लोगों की उम्मीदें ठहर गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने पत्रक का संज्ञान लेते हुए इसके निदान के लिए अधिकारी नामित करने की बात कही है। बताया कि पत्रक की एक प्रति डीएम विशाख जी को भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed