{"_id":"5a04b9824f1c1bdb538bc1c9","slug":"81510259074-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1976 से अब तक के दस्तावेजों को सहेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1976 से अब तक के दस्तावेजों को सहेजने की तैयारी
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम में खराब हो रहे दस्तावेजों को अब सहेजने की तैयारी है। रिकार्ड रूम में रखे 1976 से लेकर अब तक के सभी रिकार्ड को ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें दाखिल खारिज से लेकर खतौनी एवं नगर निगम की खुद की जमीनों एवं अन्य दस्तावेज होंगे। इसके लिए फाइलों को खंगाला जा रहा है।
दरअसल, करीब 42 साल से नगर निगम में रखे रिकार्ड को दीमक खा रहे है या फिर रख-रखाव के अभाव में नष्ट हो रहे है। इसी का फायदा उठाकर भूमाफिया और भवन स्वामी नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर भी करते हैं। निगम की कई एकड़ जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है मगर निगम के पास ज्यादातर के रिकार्ड गायब हो गए है। जो रिकार्ड बचे हैं उसे ऑनलाइन किया जाएगा। ताकि आगे कोई कागजों में हेराफेरी करता है तो उसे पकड़ा जा सके। निगम के कई कुंडों-तालाबों को पाट दिया गया। माफिया कब्जा कर लिए लेकिन निगम प्रशासन अपनी जमीन होते हुए भी उस पर कब्जा नहीं ले सका। जो दस्तावेज मौजूद है उन्हें ऑनलाइन करने केसाथ ही निगम प्रशासन उन जमीनों का रिकार्ड खंगाल रहा है जिस पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने विभागवार दस्तावेजों को ठीक कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जल्द ऑनलाइन काम शुरू होगा।