{"_id":"5a036cc24f1c1b87698ba3b0","slug":"81510173890-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोटा भंटा मेला आज, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोटा भंटा मेला आज, उमड़े श्रद्धालु
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। रामेश्वर महादेव तीर्थ स्थल पर लगने वाला ऐतिहासिक, पौराणिक लोटा-भंटा मेला गुरुवार को लगेगा। इसकी तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। वरुणा पुल के दोनों किनारों सहित दर्जनों स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। बुधवार को काफी दर्शनार्थी मेला स्थल पर पहुंच गए। आज भक्त बाबा को जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगेंगे।
एडीएम प्रशासन, एसपी देहात, एसडीएम राजातालाब, एसडीएम पिंडरा ने रामेश्वर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला प्रबंधकों को निर्देशित किया हैं कि मेला परिधि क्षेत्र में किसी प्रकार की वसूली नहीं करेंगे। मेले में सादे वेश में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नु तिवारी ने बताया कि गुरुवार को भोर से ही बाबा का हजारों भक्त जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मामले की पुष्टि सीओ सदर अंकिता सिंह ने की।